Get App

बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय पर 25 लाख घूस लेने का आरोप! विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने फोड़ा बम

इस घूसकांड के पीछे PK ने एक बड़ा कारण भी बताया। उन्होंने कहा, "दिलीप जायसवाल का किशनगंज में MGM मेडिकल कॉलेज के पास 2019 तक डिग्री देने का अधिकार नहीं था, लेकिन उसी साल इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि यह दर्जा घूस के बदले दिया गया

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 3:31 PM
बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय पर 25 लाख घूस लेने का आरोप! विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने फोड़ा बम
बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय पर 25 लाख घुस लेने का आरोप! विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने फोड़ा बम

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी घमासान तेज हो गया है। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने BJP के दो बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस 'घूसकांड' का खुलासा किया है। उन्होंने बताया, "यह पैसा मंगल पांडेय ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर 6 में एक फ्लैट खरीदने के लिए इस्तेमाल किया है। यह फ्लैट उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय के नाम पर 86 लाख रुपए में खरीदा गया।" PK ने दस्तावेज दिखाकर कहा कि यह रकम जायसवाल के बैंक खाते से मंगल पांडेय के पिता अवधेश पांडेय के खाते में ट्रांसफर हुई, और फिर वह पैसा उर्मिला पांडेय के अकाउंट में भेजा गया।

प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि फ्लैट के रजिस्ट्री दस्तावेजों में दिलीप जायसवाल खुद गवाह बने हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा बिहार कोरोना महामारी से जूझ रहा था, तब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में फ्लैट खरीदने में व्यस्त थे।

इस घूसकांड के पीछे PK ने एक बड़ा कारण भी बताया। उन्होंने कहा, "दिलीप जायसवाल का किशनगंज में MGM मेडिकल कॉलेज के पास 2019 तक डिग्री देने का अधिकार नहीं था, लेकिन उसी साल इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि यह दर्जा घूस के बदले दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें