Get App

Mahua Election Result 2025: महुआ में LJP (RV) के संजय कुमार सिंह की भारी जीत, तेज प्रताप यादव मिली करारी हार

Mahua chunav result 2025: महुआ विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने 44997 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 87641 वोट मिले। वहीं, लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को हार का सामना करना पड़ा।

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 7:49 PM
Mahua Election Result 2025: महुआ में LJP (RV) के संजय कुमार सिंह की भारी जीत, तेज प्रताप यादव मिली करारी हार
महुआ में LJP (RV) के संजय कुमार सिंह की भारी जीत, तेज प्रताप यादव मिली करारी हार

महुआ विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने 44997 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 87641 वोट मिले। वहीं, RJD के मुकेश कुमार रौशन 42644 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर बने रहे। जबकि लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कुल 35703 वोट मिले।

बता दें कि महुआ सीट से तेज प्रताप यादव और LJP(RV) के संजय कुमार सिंह के अलावा, RJD के मुकेश कुमार रौशन, NCP के अखिलेश ठाकुर, BSP से रिमझिम देवी, AIMIM से अमित कुमार समेत कुछ और कैंडिडेट्स ने चुनावी मैदान में उतरे थे। 2020 में RJD के मुकेश कुमार रौशन इस सीट से जीते थे। 2015 में तेज प्रताप ने RJD की ओर से इस सीट से चुनाव लड़ा था और जीते थे।

Bihar Chunav Seats Results 2025 Live

तेज प्रताप को 25 मई को RJD से 6 साल के लिए निकाल दिया गया था। इससे एक दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर यह माना था कि वह एक महिला के साथ संबंध में हैं। हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दी और दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लालू प्रसाद ने भी तेज प्रताप को उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। पार्टी से निकाले जाने के कुछ दिनों बाद तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके और उनके छोटे भाई तेजस्वी के बीच दरार पैदा करने की साजिश रची जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें