Nitish Kumar Assets: बिहार सरकार की पारदर्शिता नीति के तहत साल 2025 के अंतिम दिन, 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया। रिपोर्ट के अनुसार, 'सुशासन बाबू' की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य उनसे कहीं अधिक संपत्ति के मालिक हैं।
