Get App

Bihar Assembly Elections 2025: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बिहार चुनाव में या तो 10 सीटें मिलेंगी या 150 से ज्यादा

Bihar Assembly Elections 2025: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को या तो 10 से कम वोट मिलेंगे या 150 से ज्यादा। प्रशांत किशोर ने कहा, "हम दावेदारों को चुनाव लड़ा रहे हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 01, 2025 पर 8:39 AM
Bihar Assembly Elections 2025: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बिहार चुनाव में या तो 10 सीटें मिलेंगी या 150 से ज्यादा
प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बिहार चुनाव में या तो 10 सीटें मिलेंगी या 150 से ज्यादा

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को मतदान होने हैं, जिसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियां जनता से कई नए-नए वादे कर रही हैं। साथ ही राज्य में बहुमत प्राप्त सरकार बनाने का भी दावा कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को या तो 10 से कम वोट मिलेंगे या 150 से ज्यादा।

NDTV के बिहार पावर प्ले कॉन्क्लेव में प्रशांत किशोर ने कहा, "हम दावेदारों को चुनाव लड़ा रहे हैं। बस फर्क इतना है कि हमने इसे अंजाम देने के लिए एक नया स्वरूप तैयार किया है। अगर हम 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार अभियान (जिसका मैंने जिम्मा संभाला था) को देखें, तो वह एक नया स्वरूप था क्योंकि एक राज्य का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता बन जाता था। इसमें कोई बड़ा अंतर नहीं है।"

रिस्क तो रहता ही है- प्रशांत किशोर

उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने बीजेपी के 100 से नीचे वाली बात की याद दिलाते हुए कहा कि रिस्क तो रहता ही है। मैं जो देख रहा हूं अभी कि जिन्हें 20 साल से विकल्प की आवश्यकता थी, उन्हें विकल्प मिल गया है। अब जनता को वोट करना है। इस चुनाव में या तो 10 से नीचे या 150 सीटों से ऊपर हम रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें