Tejashwi Yadav Voter ID Card: क्या तेजस्वी यादव के पास दो वोटर आईडी कार्ड है? चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, BJP ने बोला हमला

Tejashwi Yadav Voter ID Card Row: तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत चुनाव आयोग की तरफ से जारी नए वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। हालांकि, चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के दावे को निराधार करार दिया है। बीजेपी ने रविवार को आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड रखकर अपराध किया है। इस बीच, ECI ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर EPIC कार्ड का डिटेल्स मांगा है

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement
Tejashwi Yadav Voter ID Card Row: चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर EPIC कार्ड का डिटेल्स मांगा

Tejashwi Yadav Voter ID Card Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने शनिवार (2 गस्त) को दावा किया कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत चुनाव आयोग की तरफ से जारी नए वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। हालांकि, चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के दावे को निराधार करार दिया है। बीजेपी ने रविवार को आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड रखकर अपराध किया है।

इस बीच, चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर EPIC कार्ड का डिटेल्स मांगा है। निर्वाचन आयोग ने रविवार को तेजस्वी यादव से उस मतदाता पहचान पत्र को जांच के लिए सौंपने को कहा, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास है। जबकि वह आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया था।

बीजेपी ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने जिस मतदाता पहचान पत्र (EPIC) का हवाला दिया, वह उनके आधिकारिक वोटर आईडी कार्ड से अलग है। बीजेपी ने विपक्षी दल के नेता पर ऐसे वक्त हमला किया है जब एक दिन पहले आयोग ने उनके (यादव के) इस दावे का खंडन किया था कि बिहार में मसौदा वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब हैBJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा, "कांग्रेस और RJD पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं...क्या आपने (यादव) शपथ लेकर झूठ बोला था? क्या आपने निर्वाचन आयोग के सामने गलत तथ्य पेश किए थे?"

पात्रा ने कहा कि RJD नेता ने 2020 के चुनावी हलफनामे में जो मतदाता पहचान पत्र पेश किया था, वह शनिवार को उनके द्वारा बताए गए उस वोटर आईडी से अलग था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि SIR के बाद तैयार वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगी यादव पर निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और अनादर करने तथा भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाया।

बीजेपी प्रवक्ता ने पूछा कि अगर यादव जैसे पार्टी नेता के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं तो उनके कार्यकर्ता क्या करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे पता चलता है कि RJD सदस्यों ने अपनी पार्टी का समर्थन बढ़ाने के लिए दो जगहों पर वोट डाला। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कथित मिलीभगत से बीजेपी द्वारा चुनाव में धांधली को उजागर करने के लिए 'एटम बम' जैसा सबूत होने का उनका दावा पाकिस्तान द्वारा भारत को परमाणु धमकी देने की तरह ही एक फुस्स पटाखा है।


BJP नेता ने दावा किया कि गांधी और यादव की हताशा संवैधानिक संस्थाओं या देश को बचाने की नहीं, बल्कि अपने परिवारों को बचाने की है। पात्रा ने दावा किया कि बिहार में वोटर लिस्ट से किसी का नाम हटाए जाने की एक भी शिकायत राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों से नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र के बारे में यादव के झूठ अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की महापराजय का संकेत हैं

क्या है पूरा मामला?

तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में SIR के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। जब चुनाव आयोग की तरफ से इसका खंडन किया गया तो यादव ने दावा किया कि उन्हें आवंटित EPIC नंबर को बदल दिया गया। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि दूसरे मतदाता पहचान पत्र के पीछे की वास्तविकता को समझने के लिए जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि वोटर लिस्ट के संबंधित हिस्से में उनका नाम क्रम संख्या 416 पर है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अब भी कोई शिकायत है तो उन्हें निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए । इस बीच, आयोग के सूत्रों ने कहा कि राजद नेता ने 2020 में अपना नामांकन पत्र भरने के लिए EPIC संख्या RAB0456228 का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें- Jitendra Awhad: 'सनातन धर्म ने भारत को बर्बाद कर दिया'; NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का विवादास्पद बयान, BJP ने शरद पवार से मांगा जवाब

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "वर्ष 2015 में भी मतदाता सूची में उनका यही मतदाता पहचान पत्र नंबर दर्ज था। इस मतदाता पहचान पत्र नंबर से उनका नाम मसौदा मतदाता सूची में भी मौजूद है।" सूत्रों ने बताया कि RAB2916120 नंबर वाला दूसरा मतदाता पहचान पत्र अस्तित्व में नहीं पाया गया है। पिछले 10 वर्षों से अधिक के रिकॉर्ड की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्ड नंबर के लिए अब तक कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।