Get App

Bihar Election Ziradei Seat: जीरादेई सीट पर कांग्रेस से CPIML तक, जानिए पूरा चुनावी इतिहास और 2025 का समीकरण

Ziradei Assembly Seat: जीरादेई विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और वामपंथी दलों का सीधा मुकाबला देखा जाता रहा है। खास बात यह है कि 2020 में इस सीट से वामपंथी दल, भाकपा (माले) के अमरजीत कुशवाहा ने शानदार जीत दर्ज की थी

Suresh Kumarअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 9:25 PM
Bihar Election Ziradei Seat: जीरादेई सीट पर कांग्रेस से CPIML तक, जानिए पूरा चुनावी इतिहास और 2025 का समीकरण
Bihar Election Ziradei Seat: जीरादेई सीट पर कांग्रेस से CPIML तक, जानिए पूरा चुनावी इतिहास और 2025 का समीकरण

बिहार की राजनीति में जीरादेई विधानसभा क्षेत्र हमेशा चर्चा में रहती है। यह सीट सीवान जिले का हिस्सा है और सीवान लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इसका क्षेत्र संख्या 106 है, यहां से कई दिग्गज नेताओं ने अपनी राजनीति करियर की शुरुआत की है। यह एक जनरल कैटेगरी की सीट है, यानी यह अनुसूचित जाति (SC) या जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है।

जीरादेई विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और वामपंथी दलों का सीधा मुकाबला देखा जाता रहा है। खास बात यह है कि 2020 में इस सीट से वामपंथी दल, भाकपा (माले) के अमरजीत कुशवाहा ने शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने JDU उम्मीदवार कमला सिंह को 25,510 वोटों से हराया था। अमरजीत कुशवाहा को 48.11% वोट मिले, जबकि कमला सिंह को 30.44% वोट हासिल हुए। वहीं, लोजपा प्रत्याशी बिनोद तिवारी तीसरे स्थान पर रहे थे।

2015 में तस्वीर कुछ अलग देखने को मिली थी। उस समय JDU उम्मीदवार रमेश सिंह कुशवाहा ने BJP की आशा देवी को 6,091 वोटों से हरा दी थी। वहीं, अमरजीत कुशवाहा बतौर निर्दलीय उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे।

2010 में BJP की आशा देवी ने जीत हासिल की थी, जबकि 2005 में JDU और RJD ने यहां से जीत दर्ज की थी। अगर इतिहास पर नजर डालें तो यहां से कभी कांग्रेस, कभी जनतादल और कभी स्वतंत्र उम्मीदवार भी जीतते आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें