Delhi Assembly session: दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू, कल पेश होगी CAG रिपोर्ट, CM रेखा ने झंडेवाला मंदिर में किए दर्शन

Delhi Vidhan Sabha Session: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। पहले दिन सदन की कार्यवाही में नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वरिष्ठ बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। दिल्ली विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा। इसी सत्र में सीएजी की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Vidhan Sabha Session: 27 साल बाद सदन में सत्तापक्ष में भाजपा बैठेगी और 10 साल से सत्ता में रही आप विपक्ष में बैठेगी।

दिल्ली में नई सरकार का गठन होने के बाद पहला विधानसभा सत्र आज (24 फरवरी 2025) से शुरू हो रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सीएम की मौजूदगी में प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को राजनिवास पर शपथ दिलाएंगे। स्पीकर का चुनाव होने से पहले लवली ही विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। सभी नव-निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर में स्पीकर का चुनाव होगा। 27 साल बाद सदन में सत्तापक्ष में भाजपा बैठेगी। 10 साल से सत्ता में रही आप विपक्ष में बैठेगी।

कल सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी। विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र गुप्ता ने नामांकन कराया है। सदन चलाने के लिए गांधी नगर से विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू


आज विधानसभा के नए कार्यकाल का पहला सत्र शुरू हो गया है। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। वहीं दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज एक नया अध्याय लिखने का मौका है। दिल्ली को दोबारा से विकसित दिल्ली बनाया जाए। दिल्ली को सुंदर बनाया जाए। दिल्ली से जैसे आपदा (AAP) को निकला है। अब दिल्ली से गंदगी को निकालना है। यमुना साफ करना है। ये नया इतिहास आज के दिन लिखा जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। जिन लोगों ने दिल्ली के साथ धोखा किया है। उनको दिल्ली की जनता ने बता दिया कि दिल्ली की असली मालिक केवल दिल्ली की जनता है।

रेखा गुप्ता ने झंडेवाला मंदिर में किए दर्शन

दिल्‍ली की नई सीएम रेखा गुप्‍ता सुबह-सुबह झंडेवालां मंदिर पहुंची। विधानसभा सत्र की शुरुआत करने से पहले उन्‍होंने मां दुर्गा के दर्शन किए। आज से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान सीएम का अरविंद केजरीवाल को घेरने का प्‍लान है।

आतिशी हैं विपक्ष की नेता

आम आदमी पार्टी ने आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता विपक्ष बनाया है। आतिशी दिल्ली की पूर्व सीएम रह चुकी हैं। इस बार कालका जी सीट से चुनाव भी जीतकर आई हैं। दिल्ली विधानसभा में इस बार दो महिलाओं के बीच बहस देखने को मिल सकती है। कल आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी। जहां आतिशी का नाम विपक्ष की नेता के तौर पर रखा गया है। इस बैठक में पार्टी के सीनियर नेता संदीप पाठक, संजीव झा सहित कई विधायक मौजूद रहे।

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में आतिशी होंगी नेता विपक्ष, AAP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 24, 2025 10:51 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।