Delhi Election Result 2025: दिल्ली में आतिशी होंगी नेता विपक्ष, AAP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Delhi Election Result 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को प्रतिपक्ष नेता चुना गया। दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला मुख्यमंत्री के सामने आम आदमी पार्टी की ओर से महिला होंगी नेता विपक्ष। संभवत: दिल्ली एक ऐसा राज्य होगा जहां सरकार और विपक्ष दोनों की मुखिया महिलाएं होंगी

अपडेटेड Feb 23, 2025 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Election Result 2025: AAP विधायकों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष मिल गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार (23 फरवरी) को पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। वह दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की पहली महिला नेता हैं। संभवत: दिल्ली एक ऐसा राज्य होगा, जहां सरकार और विपक्ष दोनों की मुखिया महिलाएं होंगी। बैठक में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और आतिशी समेत पार्टी के 22 विधायक शामिल हुए।

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जो तीन दिन का होगा। आतिशी दिल्ली विधानसभा में यह पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। तीन दिवसीय सत्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने कहा है कि पिछली AAP सरकार के प्रदर्शन के खिलाफ लंबित CAG रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।

इस महीने की शुरुआत में बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी में 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की। जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस एक भी सीट जीतने में भी विफल रही। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।


कालकाजी से विधायक आतिशी और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के 22 विधायक बैठक में शामिल हुए। AAP विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ एक मजबूत महिला चेहरे के रूप में उनका नाम प्रस्तावित किया गया।

43 वर्षीय आतिशी दिल्ली शराब नीति मामले में पांच महीने बाद जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल के पद छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री बनीं। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान वह दिल्ली में आप सरकार का चेहरा बन गई थीं। वह कई मुद्दों पर बीजेपी और कांग्रेस से भिड़ गई थीं।

2020 में दक्षिण दिल्ली के कालकाजी से चुनी गई आतिशी ने 5 फरवरी के विधानसभा चुनाव में पूर्व बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अपनी सीट बरकरार रखी, जो अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi CM Oath Ceremony: पहली बार की MLA रेखा गुप्ता ने संभाली दिल्ली की कमान, बनीं 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर बीजेपी ने AAP को सत्ता से बाहर कर 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी की है। 2015 और 2020 में शानदार जीत हासिल करने वाली केजरीवाल की पार्टी इस बार सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई। कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में विफल रही। तीन दिवसीय दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने कहा है कि पिछली AAP सरकार के प्रदर्शन के खिलाफ लंबित सीएजी रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Feb 23, 2025 2:16 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।