दिल्ली का CM कौन! BJP अगर जीती तो कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, एक नाम पर है सबसे ज्यादा भरोसा

Delhi Election: दिल्ली चुनाव के नतीजों के देखें तो ऐसा साफ लग रहा है कि 27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार बनने वाली है। मौजूदा रुझान में BJP 47 सीटों पर आगे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है

अपडेटेड Feb 08, 2025 पर 1:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi Chunav: दिल्ली चुनाव में BJP जीती तो कौन बनेगा सीएम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद BJP की वापसी होती दिख रही है। ऐसे में सब ये जानना चाहते हैं कि अगर BJP को दिल्ली में बहुमत हासिल होता है तो मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। शुरुआती रूझान में आप आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी तीनों अपनी अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

BJP वैसे तो कभी भी पहले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं करती है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे नाम हैं जो फिलहाल BJP की तरफ से सीएम फेस हो सकते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं किन नामों पर है फोकस


प्रवेश वर्मा

BJP की तरफ से CM पद के संभावित कैंडिडेट प्रवेश वर्मा हैं। वह दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। इस बार चुनाव में वह नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े हैं। इसी सीट से कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी खड़े हैं। इस चुनाव में अरविंद केजरीवल और संदीप दीक्षित को हराकर प्रवेश वर्मा जीतते हुए दिख रहे हैं।

मनोज तिवारी

BJP की तरफ से सीएम पद का दूसरा संभावित उम्मीदवार मनोज तिवारी हो सकते हैं। मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीसरी बार सांसद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मनोज तिवारी के काम से खुश होकर BJP उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप सकती है।

 

बांसुरी स्वराज

पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व सीएम सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी सीएम बन सकती हैं। नई दिल्ली से पहली बार सांसद बनने वाली बांसुरी ने बहुत तेजी से BJP में अपनी पहचान बनाई है। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट से सांसद हैं। हाई-प्रोफाइल राजनीतिक शुरुआत वाली बांसुरी को भी सीएम पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

स्मृति ईरानी

पांचवां और आखिरी नाम BJP की बड़ी नेता स्मृति ईरानी हैं। लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने वाले किशोरी लाल शर्मा ने उन्हें लोकसभा चुनावों में हराया था। उसके बाद वह लगभग राजनीति से गायब हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके पुराने काम को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।