Delhi Assembly Election Results 2025: लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली NDA के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरा था। लेकिन उसके घटक दलों की आपसी कलह तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहले महाराष्ट्र और हरियाणा और अब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जीत ने इस विपक्षी गठबंधन की चमक को फीका कर दिया है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में कई ऐसे दल साथ आए थे, जो राज्यों में एक दूसरे के विरोधी हैं।
