Get App

Delhi CM Oath Ceremony: पहली बार की MLA रेखा गुप्ता ने संभाली दिल्ली की कमान, बनीं 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

Delhi Chief Minister Oath Ceremony: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में महिला कल्याण के लिए काफी काम किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी 50 वर्षीय रेखा हाल में समाप्त हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। बीजेपी 27 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है

Akhileshअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 12:52 PM
Delhi CM Oath Ceremony: पहली बार की MLA रेखा गुप्ता ने संभाली दिल्ली की कमान, बनीं 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ
Delhi Chief Minister Oath Ceremony: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ बीजेपी सरकार में प्रवेश वर्मा सहित 6 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

Delhi Chief Minister Oath Ceremony: शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष रेखा गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी) को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली। उनके साथ दिल्ली के 6 विधायकों ने भी गुरुवार (20 फरवरी) दोपहर रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली।

इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी हो गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बुधवार (19 फरवरी) को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार (19 फरवरी) देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं।

6 विधायक बने मंत्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें