Delhi Election 2025: चर्चित चुनावी सर्वेक्षण एजेंसियों 'एक्सिस मॉय इंडिया' और 'टुडेज चाणक्य' ने अपने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में संभावना जताई कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिल सकता है। मतदान के बाद जारी हुए ज्यादातर एग्जिट पोल में भी बीजेपी के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई थी। हालांकि, दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है।
