Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे को शह-मात देने में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। जबकि मतों की गणना 8 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 719 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले करीब तीन चौथाई उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस चुनाव में 155 करोड़पति प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।