Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल भले ही विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। लेकिन वह लगातार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला कर रही हैं। मालीवाल दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल की पोल खोल रही हैं। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP), AAP और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हैं। लेकिन स्वाति मालीवाल अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत बन गई हैं।
