Delhi Exit Poll: दिल्ली में खिलेगा कमल, झाड़ू का सफाया! एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में BJP को 55 सीट का अनुमान

Axis My India के पोल में कांग्रेस को सिर्फ सात फीसदी वोट और 0-1 सीट का अनुमान जताया गया है। पोल में जातीय वोट का भी एक डेटा दिया गया है, जिसमें BJP जनरल का सबसे ज्यादा- 68 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। हालांकि, इसी पोल में मुख्यमंत्री के रूप में सबसे ज्यादा 33% लोगों की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल को बताया गया

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 7:49 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Exit Poll: दिल्ली खिलेगा कमल, झाड़ू का सफाया! एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में BJP को 55 सीट का अनुमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को एक और एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल के एक दिन बाद अपने रुझान जारी किए। एक्सिस को पोल में दिल्ली में इस बार कमल खिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया कि बीजेपी दिल्ली में इस 45 से 55 सीट और करीब 48% वोट मिलने की उम्मीद है, जबिक सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 42% वोट शेयर के साथ 15-25 सीटों पर ही सिमट सकती है।

Axis My India के पोल में कांग्रेस को सिर्फ सात फीसदी वोट और 0-1 सीट का अनुमान जताया गया है। पोल में जातीय वोट का भी एक डेटा दिया गया है, जिसमें BJP जनरल का सबसे ज्यादा- 68 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है।

इस एग्जिट पोल में एक अनोखी बात ये भी है कि भले ही सीट BJP को ज्यादा मिलने का अनुमान है, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में ज्यादातर लोगों की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल ही हैं।


इस बीच, टुडेज़ चाणक्य ने भी राष्ट्रीय राजधानी में BJP की आसान जीत की उम्मीद जताई है।

एक्सिस माई इंडिया का अनुमान बहुत बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संबंध में इसकी भविष्यवाणियां सटीक थीं।

एग्जिट पोल के रुझानों के अनुसार, भाजपा को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक और नई दिल्ली में जबरदस्त जीत मिलने की संभावना है।

हालांकि, इस बार SC वोटों में बड़े विभाजन का अनुमान लगाया जा रहा है। टुडेज़ चाणक्य ने भविष्यवाणी की कि 47 प्रतिशत SC वोट भाजपा पर शिफ्ट हो गए, जबकि 44 प्रतिशत AAP को मिले।

जबकि AXIS ने अनुमान लगाया है कि SC वोट का 51 प्रतिशत AAP ने बरकरार रखा है और 39 प्रतिशत बीजेपी के पास है। यह अनुमान लगाया गया है कि SC समुदाय (खासतौर से झुग्गियों में) से संबंधित मतदान प्रतिशत में विभाजन भगवा खेमे के लिए गेम-चेंजर हो सकता है।

Delhi Exit Polls 2025 : ना आप ना भाजपा...फलौदी सट्टा बाजार ने दिए सबसे चौंकाने वाले आंकड़े

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।