Delhi Elections 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान समा
Delhi Elections 2025 LIVE: टुडेज चाणक्य ने की बीजेपी की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी
Today's Chanakya ने अपने एग्जिट पोल में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 51 और आम आदमी पार्टी (AAP) को 19 विधानसभा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है।
AAP- 19 ± 6 सीटें
BJP- 51 ± 6 सीटें
अन्य- 0 ± 3 सीटें
Delhi Elections 2025 LIVE: 'दिल्ली में BJP को 50 सीटें और AAP को 20 सीट मिलने का अनुमान': Axis My India के एग्जिट पोल में दावा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल यानी चुनाव बाद सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान समाप्त हुआ। मतगणना 8 फरवरी को होगी। दिल्ली की 70 सीटों का एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल सामने आया है। जिसके मुताबिक, BJP को 50 सीट और AAP को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि BJP 45-55, AAP 15-25 और काग्रेस एक सीट पर सिमट सकती है।
Delhi Elections 2025 LIVE: संजय सिंह ने दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार (6 फरवरी) को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी AAP नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए रिश्वत दे रही है ताकि वह राष्ट्रीय राजधानी में आने वाली सरकार बना सके। सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद ही हार मान ली है। बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल भगवा पार्टी को बढ़त दिखा रहे हैं।
Delhi Elections 2025 LIVE: चिराग दिल्ली और ईस्ट ऑफ कैलाश में कानून अलग-अलग होगा?
दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि क्या चिराग दिल्ली और ईस्ट ऑफ कैलाश में कानून अलग-अलग होगा? यहां के DCP और SHO को संस्पेंड नहीं किया जाएगा क्योंकि वे भाजपा की ड्यूटी कर रहे हैं। यह गलत है। जहां हमारी पकड़ मज़बूत है वहां सुबह महिलाएं वोट डालने गई और अंदर पोलिंग बूथ में इन्होंने अंधेरा किया हुआ था। यह एक षड्यंत्र था। मैं इनकी शिकायत करूंगा और अगर तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाकर इनके खिलाफ एक्शन करवाऊंगा।
Delhi Elections 2025 LIVE: पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल ने क्या भविष्यवाणी की है?
पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 51 से 60 सीटें जीत सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी 10 से 19 सीटें जीत सकती है। इसने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाएगी। दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।
Delhi Elections 2025 LIVE: 'हम एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करते हैं'
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को भविष्यवाणी की है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों के खिलाफ होंगे। प्रमोद तिवारी ने कहा, "सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) जो दिखा रहे हैं। हम उन पर विश्वास नहीं करते हैं। हमारा मानना है कि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि जनादेश दोनों पार्टियों (आप और भाजपा) के खिलाफ होगा क्योंकि उन्होंने वायु प्रदूषण और यमुना जैसे मुद्दों पर काम नहीं किया।"
Delhi Elections 2025 LIVE: 'एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां आती-जाती रहती हैं...'
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा, "एग्जिट पोल आते-जाते रहते हैं। हमने महाराष्ट्र और हरियाणा के एग्जिट पोल भी देखे; ऐसा लग रहा था कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे चीजें साफ हो जाएंगी।"
Delhi Elections 2025 LIVE: 'AAP की नांव डूब जाएगी, उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए': बीजेपी नेताओं ने एग्जिट पोल पर जताया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है और अरविंद केजरीवाल के प्रति विश्वास घटा है। उनकी(AAP) नांव डूब जाएगी, उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव पर उन्होंने कहा, "बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी, वहां झूठे नाटक का कोई असर नहीं होने वाला।" बता दें कि दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
Delhi Elections 2025 LIVE: 'दिल्ली के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा'
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। जब उनसे एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, "दिल्ली भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की है, क्योंकि लोगों को उन पर और उनके काम पर भरोसा है।"
एग्जिट पोल में भगवा पार्टी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आप को सत्ता से बेदखल किये जाने का अनुमान लगाया गया है। यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर प्रचार किया। दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को 60.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
Delhi Elections 2025 LIVE: 2020 दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल्स के नतीजे क्या थे?
साल 2020 चुनाव के बाद सामने आए सभी एग्जिट पोल ने विधानसभा चुनावों में AAP की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी। अधिकांश पोलस्टर्स ने 2020 में 70 सदस्यीय विधानसभा में AAP को 50 से अधिक सीटें दीं। इनमें से इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP के लिए 59-68 की रेंज के साथ सबसे अधिक सीट शेयर की भविष्यवाणी की। जबकि 'जन की बात', 'न्यूज एक्स' और 'इंडिया न्यूज और न्यूज नेशन ने AAP के लिए 55 सीटों की भविष्यवाणी की। पोलस्टर्स AAP की जीत की भविष्यवाणी करने में एकमत थे और परिणाम पूर्वानुमानों के अनुरूप थे। उस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2020 में 62 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी ने 8 सीटें हासिल कीं। अगर 2020 की तरफ इस बार भी एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो अरविद केजरीवाल को बड़ा झड़का लगने वाला है।
Delhi Elections 2025 LIVE: दिल्ली में 27 साल बाद खत्म होगा बीजेपी का वनवास?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव खत्म हो चुके हैं। जनता अपना फैसला ईवीएम में कैद कर चुकी है। वोटिंग के नतीजों की तस्वीर 8 फरवरी को सामने आएगी। एक बात साफ है कि दिल्ली में जो होगा वो इतिहास ही होगा। चाहे अरविंद केजरीवाल जीतें या फिर बीजेपी सत्ता में आए। अगर केजरीवाल सत्ता में आते हैं तो वो भी रिकॉर्ड होगा। वहीं अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो 27 साल बाद सका वनवास खत्म होगा।
Delhi Elections 2025 LIVE: 'दिल्ली में भाजपा की जीत होगी': हरियाणा के मंत्री का दावा
दिल्ली विधानसभा एग्जिट पोल पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कहा कि मैंने पहले दिन ही भविष्यवाणी कर दी थी कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।" वहीं, इस दौरान अमेरिका से भारत भेजे गए 104 भारतीयों के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "अगर किसी देश में अवैध तरीके से लोग गए हैं तो उन्हें बाहर निकालने का पूरा हक उस देश को है। ट्रंप ने कोई गलती नहीं की। हमें उससे उदाहरण लेकर भारत में लाखों करोड़ों लोग गैरकानूनी तौर पर रह रहे हैं, उनके बारे में सोचना चाहिए। नीति बनानी चाहिए और उन्हें उनके देश में पहुंचाना चाहिए।"
Delhi Elections 2025 LIVE: AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा आरोप
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों से ऐसी शिकायत आ रही थी कि रिलीवर को (मतदान केंद्र के)अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर रिलीवर अंदर नहीं जाएगा और हमारा पोलिंग एजेंट बाहर नहीं आएगा तो कितना मतदान हुआ, फर्जी वोटिंग या विवाद तो नहीं हुआ, EVM ठीक से चल रही है या नहीं, ये सारी चीजें आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ मजबूत साथी हैं... उन लोगों को बिना किसी आरोप के थाने में बैठाकर रखा हुआ है।
Delhi Elections 2025 LIVE: 'BJP एग्जिट पोल से अगर खुश है तो अपना मुख्यमंत्री भी बना ले': AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज
दिल्ली में मतदान समाप्त होने के बाद सामने आए तमाम एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी के जीत का दावा किया गया है। इस बीच AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी एग्जिट पोल से अगर खुश है तो अपना मुख्यमंत्री भी बना ले। एग्जिट पोल की उम्र एक दिन और बची है। उन्होंने कहा कि परसो नतीजे आ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल को ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना है और AAP की सरकार बननी है।
Delhi Elections 2025 LIVE: दिल्ली चुनाव में किस एग्जिट पोल्स ने क्या किया दावा?
'मैट्रिज' के सर्वेक्षण के अनुसार, बीजेपी 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने AAP को 32 से 37 तथा कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है। 'पी-मार्क' के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि BJP 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में AAP को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
'पीपुल्स इनसाइट' के सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को 40-44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि AAP को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं। 'पीपुल्स प्लस' के एग्जिट पोल में BJP को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, BJP को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो AAP को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है।
'पोल डायरी' के सर्वेक्षण का अनुमान है कि BJP को 42-50 सीट मिल सकती हैं तथा AAP 18-25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 'चाणक्य स्ट्रेटजीज' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि BJP को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है। AAP को 25 से 28 और कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं। साल 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा था। तब से भगवा पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है।
Delhi Elections 2025 LIVE: एग्जिट पोल्स में दिल्ली में बीजेपी की वापसी का दावा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। हालांकि, दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है।
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना आठ फरवरी को होगी। चुनाव के बाद अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी (AAP) की हार का अनुमान व्यक्त किया है। कई सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है।
Delhi Elections 2025 LIVE: एग्जिट पोल दिल्ली चुनाव 2020 में कितने सही साबित हुए थे?
साल 2020 चुनाव के बाद सामने आए सभी एग्जिट पोल ने विधानसभा चुनावों में AAP की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी। अधिकांश पोलस्टर्स ने 2020 में 70 सदस्यीय विधानसभा में AAP को 50 से अधिक सीटें दीं। इनमें से इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP के लिए 59-68 की रेंज के साथ सबसे अधिक सीट शेयर की भविष्यवाणी की। जबकि 'जन की बात', 'न्यूज एक्स' और 'इंडिया न्यूज और न्यूज नेशन ने AAP के लिए 55 सीटों की भविष्यवाणी की। पोलस्टर्स AAP की जीत की भविष्यवाणी करने में एकमत थे और परिणाम पूर्वानुमानों के अनुरूप थे। उस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2020 में 62 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी ने 8 सीटें हासिल कीं। अगर 2020 की तरफ इस बार भी एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो अरविद केजरीवाल को बड़ा झड़का लगने वाला है।
Delhi Elections 2025 LIVE: दिल्ली के किस इलाके में कितना हुआ मतदान?
दिल्ली में सबसे अधिक मतदान 66.25 प्रतिशत उत्तर-पूर्वी जिले में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम मतदान 56.16 प्रतिशत दक्षिण-पूर्वी जिले में हुआ। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि महरौली में सबसे कम 53.04 प्रतिशत वोट डाले गए।
ऐप पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, शाहदरा में 63.94 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 61.09 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 60.70 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 59.55 प्रतिशत, मध्य दिल्ली जिले में 59.09 प्रतिशत और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 699 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां 56 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Delhi Elections 2025 LIVE: 'पिछले चुनाव से एग्जिट पोल सही नहीं रहे हैं': दिल्ली चुनाव पर RJD का दावा
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पटना में कहा, "पिछले चुनाव से एग्जिट पोल सही नहीं रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी सरकार बनाने जा रही है, लेकिन कुछ दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लोगों का एग्जिट पोल पर भरोसा खत्म हो गया है, हरियाणा में क्या हुआ? हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार नहीं बनाएगी, आम आदमी पार्टी वहां सरकार बनाएगी।"
Delhi Elections 2025 LIVE: दिल्ली में बंपर वोटिंग, 60 फिसदी से अधिक मतदान
दिल्ली में बुधवार (5 फरवरी) को विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। रात साढ़े 11 बजे निर्वाचन आयोग के मतदान ऐप पर अपडेट किए गए आंकड़े से यह जानकारी सामने आई है। अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा अभी बाकी है क्योंकि मतदान के आंकड़े को अब भी ऐप पर अपडेट किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जिसका समापन शाम छह बजे हुआ।
Delhi Elections 2025 LIVE: 'दिल्ली जाग चुकी है और 8 तारीख को एग्जिट पोल से भी बेहतर नतीजे आएंगे'
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने एग्जिट पोल पर गुरुवार को कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा करके अपना भविष्य तय कर लिया है। दिल्ली जाग चुकी है और 8 तारीख को एग्जिट पोल से भी बेहतर नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि AAP को लगता था कि ये अजेय हैं, इसलिए इन्हें दर्द हो रहा है, इनका घमंड टूट चुका है। वहीं, मिल्कीपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा, "हमारी ऐतिहासिक जीत होगी..."
Delhi Exit Poll Result Live: 'संजय राउत हर सुबह बड़बड़ाते हैं...'
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के दिल्ली एग्जिट पोल के बयान पर कहा, "संजय राउत हर सुबह बड़बड़ाते हैं। उनके पास एक दूरबीन है जिसके माध्यम से वे जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम किया है, मतदाताओं से पूछें कि वे किसे वोट दे रहे हैं। मतदाता उसी को वोट देते हैं जहां काम हुआ है, स्थिरता है, राजनीतिक इच्छाशक्ति है। केंद्र में NDA की सरकार है और अब 27 साल बाद NDA की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत होगी।"
Delhi Exit Poll Result Live: सौरभ भारद्वाज का दावा- AAP ने हमेशा पोल पूर्वानुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है
दिल्ली के शहरी विकास मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन हमेशा एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों से बेहतर रहा है। दिल्ली में AAP के सत्ता में बने रहने का भरोसा जताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमने दिल्ली में तीन चुनाव लड़े हैं और यह चौथा विधानसभा चुनाव है जो हम लड़ रहे हैं... 2013, 2015 के एग्जिट पोल से पता चला था कि हम हार जाएंगे। 2020 में हमें एग्जिट पोल द्वारा दिखाए गए से अधिक सीटें मिलीं। इस चुनाव में भी, यह दिखाया जा रहा है कि हमें कम सीटें मिलेंगी। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल ने हमेशा दिखाया है कि AAP को कम सीटें मिलेंगी।"
Delhi Exit Poll Result Live: 'असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा।"
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एग्जिट पोल पर कहा कि ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है। ये 8 तारीख को पता चलेगा लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी दिल्ली नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही रहेगी...बीजेपी वाले यहां पैसे बांट रहे थे लेकिन न प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। भाजपा को भरोसा हो सकता है कि हमने ये सब किया है इसलिए हम जीतेंगे लेकिन जनता ताकतवर है।
Delhi Exit Poll Result Live: '...कांग्रेस को 17-18% वोट शेयर आराम से मिल रहा था"
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल पर कहा कि अगर एग्जिट पोल पर यकीन किया जाए तो ठीक है कि उनकी सरकार बन रही है लेकिन मेरी मानें तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया जा रहा है तो उनकी स्थिति इतनी खराब होगी। मुझे लगता है कि कांग्रेस को 17-18% वोट शेयर आराम से मिल रहा था, हमें देखना चाहिए कि क्या हम वह वोट हासिल नहीं कर पाए या फिर हम उन्हें हासिल करने में कमजोर पड़ गए... एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत।
Delhi Exit Poll Result Live: भाजपा ने आप पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया
आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल फिर से शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार में शामिल होने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जंगपुरा और कोंडली विधानसभा क्षेत्रों में नकदी बांटी है। मतदान केंद्रों पर प्रचार सामग्री रखी गई थी। वहीं इस मामले में भगवा पार्टी ने दावा किया कि सीलमपुर में बुर्का पहने महिलाओं ने फर्जी वोट डाले हैं। प्रचार सामग्री जब्त कर ली गई, लेकिन पुलिस ने नकदी बांटने और फर्जी मतदान के आरोपों को खारिज कर दिया है।
Delhi Exit Poll Result Live: किसे कहते हैं एग्जिट पोल
चुनाव के दौरान जनता का मूड जानने के लिए दो तरह के सर्वे किए जाते हैं। वोटिंग से पहले के सर्वे को ओपिनियन पोल कहते हैं। जबकि वोटिंग के दौरान होने वाले सर्वे को एग्जिट पोल कहा जाता है। आम तौर पर एग्जिट पोल के नतीजे आखिरी फेज की वोटिंग खत्म होने के एक घंटे बाद जारी किए जाते हैं।
एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के वॉलंटियर वोटिंग के दिन वोटिंग बूथ पर मौजूद होते हैं। ये वॉलंटियर वोट देकर लौट रहे लोगों से चुनाव से जुड़े सवाल पूछते हैं। वोटर्स के जवाब के आधार पर रिपोर्ट बनाई जाती है जिससे पता चले कि वोटर्स का रुझान किस तरफ ज्यादा है। इसी आधार पर चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।
Delhi Exit Poll Result Live: साल 2013 से दिल्ली में आप की सरकार
दिल्ली में मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सूबे की कमान आतिशी संभाल रही हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार साल 2013 से है। आप ने लगातार 2013, 2015, 2020 में जीत हासिल की है। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल फंस गए। उन्हें मार्च 2024 में जेल जाना पड़ा था। सितंबर में जब वो जमानत पर बाहर आए तो उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया और पार्टी ने आतिशी को नया सीएम घओषित कर दिया।
Delhi Exit Poll Result Live: बीजेपी का CM फेस घोषित नहीं
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी ने CM फेस घोषित नहीं किया है। AAP सत्ता में लौटी तो अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री बनना तय है। जबकि, भाजपा और कांग्रेस की ओर से तीन-तीन नाम चर्चा में हैं। हालांकि कांग्रेस सरकार बनाती नहीं दिख रही है।
Delhi Exit Poll Result Live: पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में कांग्रेस का पत्ता साफ
पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आप को 25-29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 40-44 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर यहां भी बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस का खाता भी खुलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यानी कांग्रेस का पत्ता होता हुआ दिख रहा है।
Delhi Exit Poll Result Live: पोल डायरी के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार
पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी दिल्ली में बदलाव होता हुआ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में कहा गया है कि बीजेपी की बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। इस पोल के मुताबिक, आप 18-25 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि बीजेपी को 42-50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
Delhi Exit Poll Result Live: पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा पिछले 5 साल से लगातार आप का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि आप ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।
Delhi Exit Poll Result Live: बीजेपी को 27 साल बाद वनवास खत्म होने की उम्मीद
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। इसमें ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। ऐसे में उम्मीद है कि अब वनवास खत्म हो जाएगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में पीर्टी की झोली में 35-40 सीटें आने की उम्मीद जताई जा रही है।