Get App

Delhi New CM: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? आज उठेगा पर्दा, 20 फरवरी को 12 बजे रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Delhi New CM: विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का इंतजार बुधवार (19 फरवरी) को खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 20 फरवरी को दोपहर 12बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। आज शाम करीब सात बजे तक नए सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा

Akhileshअपडेटेड Feb 19, 2025 पर 11:36 AM
Delhi New CM: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? आज उठेगा पर्दा, 20 फरवरी को 12 बजे रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
Delhi New CM: 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली के नए सीएम का शपथग्रहण समारोह होगा

Delhi New CM announcement News: दिल्ली को आज (19 फरवरी) नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 फरवरी) को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, 19 फरवरी को शाम सात बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस दौरान विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके अलगे दिन 20 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

पहले विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को बुलाई गई थी, लेकिन इस रद्द कर दिया गया। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रामलीला मैदान में तैयारी की जा रही है। रामलीला मैदान टेंट लगाए जा रहे हैं। कुर्सियां, बड़े-बड़े सोफे और गद्दे यहां लाए जा रहे हैं। कारीगर समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के लिए कुल तीन मंच बनाए जाएंगे, जिसमें एक मंच 40 गुणा 24 और दो मंच 34 गुणा 40 के होंगे। मंच पर करीब 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी।

वहीं, आम लोगों के बैठने के लिए 30 हजार कुर्सियां लगाई जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि 1.5 लाख लोगों के आने की व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। पूर्व महापौर जयप्रकाश कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार शाम को शपथ ग्रहण समारोह और सरकार के गठन को लेकर बैठक होगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली की कुर्सी पर 27 साल बाद अब बीजेपी काबिज हो चुकी है। बीजेपी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें जीतने में कामयाब रही। जबकि, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें