Delhi Result 2025: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट?

Delhi Election Result: दिल्ली में 60.42% मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 के विधानसभा चुनावों के लगभग बराबर है, तब राजधानी में 62.59% वोटिंग हुई थी। 2020 के चुनावों में, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 70 में से 62 सीटें हासिल कीं, जबकि BJP ने आठ सीटें जीतीं और कांग्रेस कोई भी सीट नहीं पा सकी

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 8:11 PM
Delhi Result 2025: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को एक फेज में पूरा हुआ। अब सभी की निगाहें 8 फरवरी (शनिवार) को आने वाले नतीजों पर हैं। मतदान पूरा होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 70 सदस्यीय विधानसभा में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने पर नजर गड़ाए हुए है। इस बीच, पिछले दो चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पाने वाली कांग्रेस इस बार बेहतर नतीजे की उम्मीद कर रही है।

दिल्ली में 60.42% मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 के विधानसभा चुनावों के लगभग बराबर है, तब राजधानी में 62.59% वोटिंग हुई थी। 2020 के चुनावों में, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 70 में से 62 सीटें हासिल कीं, जबकि BJP ने आठ सीटें जीतीं और कांग्रेस कोई भी सीट नहीं पा सकी।

Delhi Election 2025 Result: कब और कहां देखें दिल्ली के नतीजे


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती शनिवार, 8 फरवरी को सुबह 8 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित कर सकता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के आधिकारिक आंकड़े भारत के चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in के साथ-साथ उनके रिजल्ट पोर्टल, results.eci.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे।

दर्शक शनिवार को दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के रियल टाइम अपडेट पाने के लिए Moneycontrol Hindi की वेबसाइट पर लाइव ब्लॉग और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं।

Delhi Election Result 2025: क्या था एग्जिट पोल का रुझान?

मतदान खत्म होने के तुरंत बाद जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल नतीजों में बीजेपी की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है।

सात एग्जिट पोल सर्वे-चाणक्य स्ट्रैटेजीज, डीवी रिसर्च, जेवीसी, पी-मार्क, पीपल्स इनसाइट, पोल डायरी, एक्सिस माई इंडिया और पीपल्स पल्स- ने बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया है, पार्टी को 35 से 50 सीटें मिलने की संभावना है। आम आदमी पार्टी को 30 से 37 सीटें और कांग्रेस को 0 से 1 सीटें मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, BJP पर खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर करेगी पूछताछ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।