Get App

Ram Rahim Parole: दिल्ली चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, बलात्कार मामले में दोषी को मिली 30 दिन की पैरोल

Delhi Assembly polls: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह वर्तमान में दो बलात्कार मामलों के सिलसिले में 20 साल की सजा काट रहा है। उसको मंगलवार (28 जनवरी) को एक महीने के लिए पैरोल दी गई। यह पैरोल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले दी गई है, जो 5 फरवरी को होने वाले हैं

Akhileshअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 2:38 PM
Ram Rahim Parole: दिल्ली चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, बलात्कार मामले में दोषी को मिली 30 दिन की पैरोल
Delhi Assembly polls: राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पैरोल दी गई है

Delhi Assembly polls 2025: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार (28 जनवरी) को हरियाणा के रोहतक की जेल से रिहा कर दिया गया। राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है। सूत्रों ने बताया कि 57 वर्षीय राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय की ओर रवाना हुआ।

पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा के सिरसा स्थित अपने डेरा पहुंचा। मंगलवार को राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से सात गाड़ियों के काफिले के साथ निकलते हुए देखा गया। मंगलवार सुबह 8:40 बजे वह सिरसा स्थित डेरा पहुंचा। दो महिला शिष्यों से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह उनका पहला सिरसा डेरा दौरा है।

रेप का दोषी 20 साल की काट रहा सजा

राम रहीम 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। जेल की सजा सुनाए जाने के बाद से यह पहली बार है कि जब राम रहीम सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय गया है। इससे पहले, वह पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा आश्रम में रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें