Get App

West Bengal poll: कौन हैं 'टेंपल मैन' यासीन पठान? पश्चिम बंगाल चुनाव का बहिष्कार करने की दी धमकी

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीट हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल के एक गांव में दर्जनों मंदिरों की रक्षा करने वाले 'टेंपल मैन' के नाम से मशहूर यासीन पठान ने चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 4:37 PM
West Bengal poll: कौन हैं 'टेंपल मैन' यासीन पठान? पश्चिम बंगाल चुनाव का बहिष्कार करने की दी धमकी
West Bengal Elections 2026: यासीन पठान बंगाल चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं, क्योंकि उनके रिश्तेदारों के नाम लिस्ट से गायब हैं

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर 70 साल के यासीन पठान चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वे शायद बंगाल चुनाव का बहिष्कार करेंगे, क्योंकि उनके बेटे और दो बेटियों के नाम अभी भी जांच के दायरे में है। उनके तीन बच्चों तस्बीर पठान बादशाह, तानिया परवीन और तमन्ना परवीन के नाम 28 फरवरी को जारी फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने पर जांच के लिए भेजे गए हैं। 'टेंपल मैन' के नाम से मशहूर पठान को 1994 में भारत के राष्ट्रपति से प्राचीन हिंदू मंदिरों को बचाने और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए 'कबीर पुरस्कार' मिला था।

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने लिखा, "शरारती चुनाव आयोग ने मेरे बच्चों के नाम वोटर लिस्ट में 'पेंडिंग' (लंबित) रखे हैं। मैं वोट नहीं डालूंगा। मैं चुनाव (पश्चिम बंगाल) का बहिष्कार कर रहा हूं।" अपना गुस्सा जाहिर करते हुए यासीन ने सवाल उठाया कि जब उनके और उनकी पत्नी के नाम लिस्ट में हैं। तो उनके बच्चों के नाम अभी भी पेंडिंग क्यों हैं?

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनके नाम शामिल नहीं किए गए। मेरा बेटा DM ऑफिस में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाला कर्मचारी है। अगर उनके नाम सप्लीमेंट्री लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते हैं, तो हमारा पूरा परिवार (मेरी पत्नी, दामाद और मैं) वोट का बहिष्कार करेंगे।"

पठान ने बताया कि उनके बच्चों के नाम वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में थे। वे सुनवाई के लिए भी पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र और 2002 की SIR रोल पेश की थी। इन सभी में उनके माता-पिता के नाम दर्ज थे। हालांकि, इन सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें