Get App

हार के बाद TMC में खिंची तलवार, ममता के अपने ही नेताओं ने खोली पार्टी की पोल!

कई नेताओं ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले पर भी सवाल उठाए। बगनान से विधायक अरुणाभ सेन ने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री होते तो इतनी बड़ी हार के बाद इस्तीफा दे देते। इस बीच TMC ने अपने ही पांच प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, क्योंकि उन्होंने चुनाव हारने के बाद पार्टी विरोधी बयान दिए थे

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 09, 2026 पर 9:28 PM
हार के बाद TMC में खिंची तलवार, ममता के अपने ही नेताओं ने खोली पार्टी की पोल!
हार के बाद TMC में खिचीं तलवार, ममता के अपने ही नेताओं ने खोली पार्टी की पोल!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से बड़ी हार मिलने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर खुलकर नाराजगी सामने आने लगी है। वर्षों तक पार्टी लाइन पर चलने वाले नेता अब खुलकर बता रहे हैं कि पार्टी में क्या गलत हुआ।

सबसे पहले पूर्व खेल राज्यमंत्री और पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ममता सरकार को “भ्रष्ट” बताते हुए कहा कि जनता ने सही फैसला लिया। इसके बाद अभिनेता और सांसद देव समेत कई नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ नेताओं ने तो सीधे अभिषेक बनर्जी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा से जीते टीएमसी विधायक नियामत शेख ने कहा कि पार्टी गुटबाजी से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। उनके मुताबिक जिले में कई गुट बन गए थे और एक गुट दूसरे उम्मीदवार के लिए काम ही नहीं करता था। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बार-बार चेतावनी के बावजूद इस समस्या को नजरअंदाज किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी ने सोशल मीडिया और तकनीक पर ज्यादा भरोसा किया और जमीनी कार्यकर्ताओं की अहमियत कम कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें