UP के IPS अजय पाल शर्मा को अब TMC नेता जहांगीर खान की धमकी, कहा- खेल हम खत्म करेंगे

West Bengal Election: आरोप है कि जहांगीर खान अपने इलाके में वोटरों को डरा धमका रहा था, जिसके बाद बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात IPS शर्मा ने इलाके में पहुंच कर घुलआम ऐलान किया, "बोल देना जहांगीर को कायदे में रहे नहीं तो अच्छे से खबर ले लेंगे

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
UP के IPS अजय पाल शर्मा को अब TMC नेता जहांगीर खान की धमकी, कहा- खेल हम खत्म करेंगे

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल का माहौल काफी गर्म हो गया है। हाल ही में IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे TMC नेता जहांगीर खान को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि जहांगीर खान अपने इलाके में वोटरों को डरा धमका रहा था, जिसके बाद बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात IPS शर्मा ने इलाके में पहुंच कर घुलआम ऐलान किया, "बोल देना जहांगीर को कायदे में रहे नहीं तो अच्छे से खबर ले लेंगे।"

हालांकि, अब ये मामला काफी बढ़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने उल्टा अब IPS अधिकारी को धमकी देते हुए कहा, "खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। हमें धमकियों की परवाह नहीं है।"

IPS अजय पाल फिलहाल ज्वाइंट सीपी L&O प्रयागराज के पद पर तैनात हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में उन्हें पर्यवेक्षक बना कर भेजा है।


कौन है जहांगीर खान?

जहांगीर खान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक प्रभावशाली नेता हैं, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में फलटा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग की तरफ से दक्षिण 24 परगना के लिए नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर और उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ उनके विवाद का एक वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में IPS अजय पाल शर्मा को जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को सख्त चेतावनी देते हुए देखा गया। अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि अगर क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने की खबरें आईं, तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि "बाद में पछताने या रोने से भी काम नहीं चलेगा।"

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग "यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट" का इस्तेमाल बंगाल के उम्मीदवारों को डराने के लिए कर रहा है। वहीं, जहांगीर खान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।

यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर की पश्चिम बंगाल चुनावों में ड्यूटी पर बवाल, कौन हैं IPS अजय शर्मा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।