Bengal Elections 2026: 'मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमसे कहा दफा हो जाओ'; CEC ज्ञानेश कुमार पर TMC सांसद डेरेक ने लगाया आरोप

TMC vs ECI: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ' ब्रायन ने कहा कि आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए। उन्होंने बैठक के 7 मिनट के अंदर ही हमसे कहा 'दफा हो जाओ'। बैठक सुबह 10:02 AM बजे शुरू हुई और 10:07 AM बजे खत्म हुई। इसके बाद भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से पलटवार किया गया है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 12:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TMC vs ECI: सूत्रों ने बताया कि बंगाल चुनाव को लेकर हो रही चर्चा एक गरमागरम बहस में बदल गई

TMC vs ECI: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक प्रतिनिधिमंडल और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के बीच हुई एक बैठक तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक होने की खबरें हैं। सूत्रों ने बताया कि चुनाव को लेकर हो रही चर्चा एक गरमागरम बहस में बदल गई। सूत्रों के अनुसार, TMC के वरिष्ठ नेता एवं सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कथित तौर पर बैठक के दौरान चिल्लाया और मुख्य चुनाव आयुक्त से कहा कि वे कोई जवाब न दें।

ब्रायन ने बुधवार को आरोप लगाया कि 7 मिनट की मुलाकात के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बैठक से निकल जाने के लिए कहा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की कार्यशाली को लेकर डेरेक ने ऊंची आवाज में बात की और सीईसी को चुप रहने के लिए कहा।

TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए। उन्होंने बैठक के 7 मिनट के अंदर ही हमसे कहा 'दफा हो जाओ'। बैठक सुबह 10:02 AM बजे शुरू हुई और 10:07 AM बजे खत्म हुई। जब हमने उनसे कहा कि आप अधिकारियों का ट्रांसफर कर रहे हैं, और आप कैसे फ्री और फेयर इलेक्शन कराना चाहेंगे?"


डेरेक ओ'ब्रायन ने आगे कहा, "...और फिर उन्होंने कहा, यहां से चले जाओ... आज मैंने जो देखा वह शर्म की बात है। मैं इलेक्शन कमिश्नर को चैलेंज करता हूं कि आज जो हुआ उसका वीडियो या ऑडियो जारी करें... हमारे एक साथी ने उन्हें बधाई दी कि वह भारत के अकेले CEC हैं जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस हटवाए। और उस मुद्दे पर, आज, सभी एक जैसी सोच वाली एंटी-BJP पार्टियां मिलकर शाम 4-4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं।"

बताया जा रहा है कि SIR प्रक्रिया के बाद बंगाल के वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस का एक शिष्टमंडल बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिला था। इसी बैठक के दौरान दोनों के बीच गरमगरम बहस हो गई। सूत्रों ने दावा किया कि यह बैठक सात मिनट के भीतर ही खत्म हो गई।

अधिकारियों ने कथित तौर पर टीएमसी प्रतिनिधिमंडल से वहां से चले जाने को कहा। TMC नेताओं ने इस बातचीत को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि इससे संस्था के कामकाज पर बुरा असर पड़ता है। यह टकराव ऐसे समय में सामने आया है जब एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग वाले नोटिस कथित तौर पर संसद के दोनों सदनों में जमा किए गए हैं।

बैठक के बाद, TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा कि नेता जल्द ही दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की एक संयुक्त ब्रीफिंग शाम 5:00 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में निर्धारित है। इन विवादों के बीच चुनाव आयोग के आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट किया गया है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक X हैंडल से लिखा गया, "चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:- भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित,

बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।" इस पोस्ट को टीएमसी पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- US-Iran Ceasefire: 'ईरानी सभ्यता के सामने नतमस्तक हो...'; सीजफायर के बाद ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।