Get App

ममता बनर्जी अगर नहीं देंगी इस्तीफा, तो बंगाल में कैसे बनेगा BJP का मुख्यमंत्री?

West Bengal Crisis: इसका सबसे बड़ा असर यह होगा कि नई सरकार के गठन में देरी से राज्य का प्रशासनिक काम रुक सकता है। कार्यवाहक सरकार की गैर-मौजूदगी में राज्य में हिंसा या अस्थिरता का खतरा बढ़ सकता है।यह मामला आखिरकार सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच सकता है

Shubham Sharmaअपडेटेड May 05, 2026 पर 7:21 PM
ममता बनर्जी अगर नहीं देंगी इस्तीफा, तो बंगाल में कैसे बनेगा BJP का मुख्यमंत्री?
West Bengal Crisis: ममता बनर्जी अगर नहीं देंगी इस्तीफा, तो बंगाल में कैसे बनेगा BJP का मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में BJP को 207 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इस जनादेश को 'अवैध' करार दिया है। ममता बनर्जी के इस अड़ियल रुख ने राज्य को एक ऐसे संवैधानिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है, जो भारतीय लोकतंत्र में विरले ही देखने को मिलता है।

चुनाव हारने के बाद मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी ने कहा, "मेरे इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता, हम जनता के जनादेश से नहीं बल्कि साजिश से हारे हैं। हम हारे नहीं हमें हराया गया है।" ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम किया और पूरे चुनाव में गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जैसे BJP और चुनाव आयोग के बीच “सांठगांठ” जैसा था।

क्या कहता है कानून?

भारतीय संविधान के अनुसार, कोई भी मुख्यमंत्री तब तक ही पद पर रह सकता है, जब तक उसे विधानसभा में बहुमत प्राप्त हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें