West Bengal Election Results-Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच सबसे चर्चित चेहरों में से एक हुमायूं कबीर अपनी सीट पर मजबूती से आगे चल रहे हैं। बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आए कबीर अब अपनी नई पार्टी के साथ चुनावी मैदान में कमाल करते दिख रहे हैं।
ताजा चुनावी आंकड़े: हुमायूं कबीर की बड़ी लीड
मतगणना के शुरुआती रुझानों में हुमायूं कबीर ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 4 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद हुमायूं कबीर 20,785 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार शाहिना मुमताज खान हैं, जो फिलहाल कबीर से काफी पीछे चल रही हैं।
TMC से बगावत और बाबरी मस्जिद का विवाद
हुमायूं कबीर पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के एक प्रमुख नेता थे। हालांकि, उनके एक बयान ने उनके राजनीतिक सफर की दिशा बदल दी। कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण को लेकर सार्वजनिक रूप से दावा किया था। इस बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए टीएमसी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। टीएमसी से निकाले जाने के बाद उन्होंने 'आम जनता उन्नयन पार्टी' का गठन किया और बंगाल चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत आजमाने का फैसला किया।
वोटों की गिनती के बीच हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग के इंतजामों पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्था पूरी तरह ठीक है और चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक निर्णय लिए हैं।
बंगाल में अब तक का वोट शेयर
राज्य स्तर पर फिलहाल कांटे की टक्कर देखी जा रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार मुख्य दलों का वोट शेयर इस प्रकार है:
बीजेपी (BJP): 44.84% (28,96,261 वोट)
तृणमूल कांग्रेस (AITC): 41.76% (26,97,656 वोट)