भारत के महान संगीतकार ए.आर. रहमान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 जनवरी 1967 को चेन्नई (तब मद्रास) में जन्मे रहमान का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन में ही पिता आर.के. शेखर के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। महज 11 साल की उम्र में रहमान ने विज्ञापन जिंगल्स और छोटे-मोटे काम करके घर चलाने की जिम्मेदारी उठाई। यही कठिन दौर उनके भीतर संगीत के प्रति अनुशासन और धैर्य की नींव बना गया।
