Get App

Aamir Khan को मिली थी जान से मारने की धमकियां, इमरान खान ने किया बड़ा खुलासा

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा समाज के काले सच को आईना दिखाते रहे, लेकिन 'सत्यमेव जयते' शो के एक एपिसोड ने उन्हें मौत की धमकियों तक खींच लिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 1:42 PM
Aamir Khan को मिली थी जान से मारने की धमकियां, इमरान खान ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि समाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन उनकी यही ईमानदारी कभी-कभी उन्हें भारी पड़ गई। हाल ही में उनके भतीजे और अभिनेता इमरान खान ने खुलासा किया कि आमिर को उनके चर्चित टीवी शो सत्यमेव जयते के दौरान जान से मारने की धमकियां मिली थीं।

सत्यमेव जयते का असर

2012 से 2014 तक चले इस शो ने महिला भ्रूण हत्या, बाल शोषण, जातिवाद, ऑनर किलिंग, और LGBTQ+ समुदाय जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। शो ने लाखों दर्शकों को झकझोरा और समाज में बहस छेड़ी। लेकिन इसी साहसिक कदम ने कुछ वर्गों को नाराज कर दिया। इमरान के मुताबिक, महिला भ्रूण हत्या पर बने एपिसोड के बाद आमिर को गंभीर धमकियां दी गईं।

इमरान खान का बयान

इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं आमिर को बचपन से जानता हूं। उनकी नीयत हमेशा साफ रही है। वे जिस काम में समय और एनर्जी लगाते हैं, उसमें ईमानदारी होती है। लेकिन जब उन्होंने ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाई, तो कई लोग भड़क गए और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। कबसे कोशिश हो रही है कि उन्हें देश से भगाया जाए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें