Silver Price Today: इस समय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल, गैस के अलावा चांदी पर भी दिख रहा है। गुरुवार (9 जुलाई) को बाजार खुलने के बाद चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.48% यानी 1,071 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,366 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,437 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
