Eternal Share Price: जोमैटो (Zomato) की पैरेंट कंपनी एटर्नल के शेयर करीब 5 महीने बाद एक बार फिर ₹300 का लेवल छू पाए। यह तेजी कंपनी की जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के सामने आने के बाद आई। मोतीलाल अल्टरनेट रिसर्च के मुताबिक इस पैटर्न के बाद अब कंपनी में विदेशी निवेश आने का मौका बढ़ा है। ऐसे में शेयर उछल 4% से अधिक उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 2.39% की बढ़त के साथ ₹293.40 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.76% उछलकर ₹300.20 तक पहुंच गया था। इससे पहले एटर्नल के शेयर करीब पांच महीने पहले 13 फरवरी 2026 को इंट्रा-डे में ₹300.00 तक पहुंचा था।
