IDBI Bank Ltd के शेयरों में 15 अक्टूबर को बिकवाली का दबाव है। दिन में शेयर की कीमत BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 9 प्रतिशत तक गिरकर 82.55 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर लगभग 8 प्रतिशत गिरावट के साथ 83.47 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 89700 करोड़ रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले सरकार की ओर से घोषणा हुई कि कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स, बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। सौदा करीब 53,000 करोड़ रुपये का होगा। यह किसी भारतीय बैंक में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने फेयरफैक्स की सब्सिडियरी कनाडा इंक को रणनीतिक खरीदार के रूप में मंजूरी दी है।
