Raanjhanaa Re-release: 'रांझणा' की री-रिलीज से क्यों खफा हुए आनंद एल राय? वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Raanjhanaa Re-release: धनुष -सोनम कपूर स्टारर फिल्म रांझणा 12 साल बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म को री रिलीज किया जा रहा है। लेकिन इस बात से फिल्म के निर्देश आनंद एल रॉय नाराज हो गए हैं। इसके पीछे खास वजह, जिसे जानकर आपको भी गुस्सा आ सकता है।

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement

Raanjhanaa Re-release: 2013 में धनुष और सोनम कपूर स्टारर 'रांझणा' ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था। भले ही इस फिल्म की एंडिंग सेड रही हो, लेकिन यहीं दुखभरी एंडिग लोगों को काफी पसंद आ रही है। लेकिन अब फिल्म के इसी क्लाईमैक्स को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है। दरअसल रांझणा को 1 अगस्त को री रिलीज किया जा रहा है। मेकर्स ने इसके यादगार क्लाईमैक्स को AI की मदद से चेंज कर दिया है। मेकर्स के इस फैसले पर फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय काफी नाराज हो गए हैं।

ओरिजिनल रिलीज के 12 साल बाद रांझणा को दर्शकों के लिए 1 अगस्त को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। हालांकि, इस फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय इस फिल्म की री-रिलीज से बेहद नाराज हो गए हैं। क्योंकि इस री-रिलीज वर्जन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके क्लाइमैक्स को बदल दिया गया था।

आनंद एल राय, ने अपने बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस के तहत इस फिल्म को को-प्रोड्यूस तक किया था। लेकिन यह फैसला लेने से पहले निर्देशक से सलाह तक नहीं ली। अब हाल ही में उन्होंने इस फैसले की काफी निंदा की है, उन्होंने कहा,‘मुझे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐलान होने के बाद ये री रिलीज की खबर मिली थी।


लोग मुझसे मैसेज करके पूछ रहे हैं कि इसका क्लाईमैक्स क्यों बदला गया है। मैं खुद इस बात से अंजान था। इस मामले पर इरोस इंटरनेशनल से बात करने की कोशिश की गई है, लेकिन स्टूडियो ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया था। आनंद अब उन्हें लेटर लिखकर "एआई-संशोधित फिल्म" से अपना नाम हटाने के लिए कहने का प्लान कर रहे हैं।

निर्देशक ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा, वे ऐसा कैसे कर सकते हैं? बिना मुझसे बात किए। फिल्म का क्लाईमैक्स ही लोगों ने पसंद किया था। अगर फिल्म मेकर की नहीं, तो कम से कम दर्शकों की तो बात को मानना चाहिए। ये एक गलत कदम हैं। दर्शक फिल्म देखने के बाद काफी निराश होंगे।

आनंद एल राय ने यह भी कहा है कि एक फिल्म निर्माता के रूप में यह उनके लिए एक सबक भी है। उन्होंने कहा, ‘इससे जो अच्छी बात निकली है, वह यह है कि मैंने अपना सबक सीखा है। अब आगे मुझे बहुत सावधानी से रहना होगा। मैं इससे निपटूंगा, लेकिन अन्य फिल्म निर्माताओं को सीख लेनी चाहिए। एक स्टूडियो को कहानी की जरा परवाह नहीं होती है। बस कुछ करोड़ कमाने के लिए, वे एक लेखक, निर्देशक और एक्टर की क्रिएटीविटी को खराब कर देते हैं। बता दें कि आनंद एल राय की अगली फिल्म, 'तेरे इश्क में', 28 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में धनुष और कृति सेनन नजर आने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।