Get App

Aarti Singh Bikini Photos: बिकनी फोटोज शेयर करने पर ट्रोल हुईं आरती सिंह, पोस्ट कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Aarti Singh Bikini Photos: आरती सिंह टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। वह एक्ट्रेस के साथ-साथ गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन भी है। हाल में ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की क्लास लगाती नजर आईं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 4:24 PM
Aarti Singh Bikini Photos: बिकनी फोटोज शेयर करने पर ट्रोल हुईं आरती सिंह, पोस्ट कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
बिकनी फोटोज शेयर करने पर ट्रोल हुईं आरती सिंह ने ट्रोलर्स को लताड़ा...

Aarti Singh Bikini Photos: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में छाई हैं। शादी के बाद वह अपने पति दीपक चौहान के साथ थाइलैंड में विकेशन मना रही हैं। इतना ही नहीं वहां से लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रही हैं। लेकिन इस बार उनका वेकेशन पोस्ट चर्चा में हैं। लोगों उनकी बिकनी फोटोज को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर मजा चखा दिया है।

आरती सिंह ने हाल ही में पिंक और ब्राउन बिकिनी में अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इन फोटोज पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। पहले इस ट्रोलिंग के कारण उन्होंने अपनी तस्वीरों को अकाउंट से हटा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा पिंक बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर सबका मुंह बंद कर दिया।

आरती ने अपनी फोटोज को दोबारा शेयर किया और लिखा- मेरी ज़िंदगी, मेरे नियम... मेरा शरीर, मेरे कपड़े... अक्सर हम सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे। और ये सोचते हुए एक दिन ज़िंदगी के पड़ाव पर हम सोचते हैं कि जो मन था वही करना था... कहां है वो लोग जिन्हें हम जानते भी नहीं।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि पिछली बार मैंने बिकिनी में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और देखा कि लोग मुझे अनफॉलो कर रहे हैं, मैं मानती हूं कि मुझे भी बुरा लगा और मैंने वो तस्वीरें डिलीट कर दीं। कुछ दिनों बाद मैंने अपनी प्यारी दोस्त शेफाली को खो दिया और मुझे लगा कि ये ज़िंदगी क्या है? ज़िंदगी कितनी अनिश्चित है... क्यों हम वो नहीं करते जो हम चाहते हैं? मैं किसी को दुख नहीं पहुंचा रही हूं... तो ठीक है, अनफॉलो कर दो और कमेंट में बकवास लिखो। तुम अपनी परवरिश दिखा रहे हो। मेरे कपड़े ऐसा नहीं दिखा रहे। जो मुझे प्यार करता है वो तो हमेशा प्यार करेगा। बस अपनी ज़िंदगी जियो, खुश रहो और कभी किसी को दुख मत पहुंचाओ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें