Shagufta Rafique: 'वो लम्हे', 'मर्डर 2', 'जन्नत 2', 'आशिकी 2' जैसी शानदार फिल्मों का लेखन करने वाली लेखिका शागुफ्ता रफीक का नाम आज हर कोई जानता है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए शागुफ्ता को कई ऐसे काम करने पड़े, जिन्हें समाज में कलंक का दर्जा दिया जाता है। शागुफ्ता की शेम से फेम पाने तक की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं हैं।
