Advocate Anjali Awasthi: स्टार प्लस सालों से न केवल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए, बल्कि अपने शोज और किरदारों के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों को सामने लाने के लिए भी जाना जाता है। ऐसा ही एक शो, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ है, वह है 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी'। श्रीतमा मित्रा के लीड रोल वाले इस शो ने अपनी दमदार कहानी और अंजलि के निडर स्वभाव की वजह से एक खास पहचान बना ली है।
