Get App

Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने तलाक के बाद 2026 को बताया ‘नई शुरुआत’, कहा– यह साल अलग महसूस हो रहा है

Dhanashree Verma Post: 2025 धनश्री वर्मा के लिए काफी मुश्किल रहा। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद वे सुर्खियों में रहीं, लेकिन नए साल को मनाने का उनका अंदाज सकारात्मक और प्रेरणादायक दिखा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 8:27 PM
Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने तलाक के बाद 2026 को बताया ‘नई शुरुआत’, कहा– यह साल अलग महसूस हो रहा है

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से 2025 में तलाक के बाद कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा ने नए साल 2026 का स्वागत बेहद सकारात्मक अंदाज में किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा करते हुए लिखा कि यह साल उनके लिए एक “नई शुरुआत” जैसा महसूस हो रहा है।

धनश्री का खुलासा

धनश्री और चहल की शादी 2020 में हुई थी और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज से चर्चा में रहते थे। लेकिन 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इस व्यक्तिगत झटके के बाद धनाश्री ने खुद को संभालते हुए नए साल की शुरुआत उम्मीद और आत्मविश्वास के साथ की है। धनाश्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि 2026 उनके लिए “एक नया अध्याय” है। उन्होंने कहा कि यह साल उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और सकारात्मकता दे रहा है। उनके शब्दों से साफ झलकता है कि वह अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

धनश्री का कैप्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें