Get App

Tamil Nadu Results: 1 वोट की कीमत तुम क्या जानो... मतदान के लिए ओमान से तमिलनाडु पहुंचा विजय का फैन, सिर्फ 1 वोट से जीत गया TVK कैंडिडेट

Tamil Nadu Election Results: थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति ने DMK के मौजूदा मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को हराकर बहुत बड़ी जीत हासिल की। ​​सेतुपति को 83,375 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी पेरियाकरुप्पन को 83,374 मत मिले। ऐसे में सेतुपति सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत गए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 05, 2026 पर 12:22 PM
Tamil Nadu Results: 1 वोट की कीमत तुम क्या जानो... मतदान के लिए ओमान से तमिलनाडु पहुंचा विजय का फैन, सिर्फ 1 वोट से जीत गया TVK कैंडिडेट
Tamil Nadu Election Results: विजय का एक फैन ओमान से वोट देने के लिए तमिलनाडु पहुंचा था

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु से एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे एक पुरानी कहावत 'हर वोट मायने रखता है' फिर चर्चा में आ गया है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एक चौंकाने वाले नतीजे ने राज्य के राजनीति में हलचल मचा दी है। थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के उम्मीदवार ने शिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर निर्वाचन क्षेत्र में एक बड़े मौजूदा मंत्री को सिर्फ एक वोट से हरा दिया। विजय के एक फैन ने दावा किया कि TVK को वोट देने के लिए वह ओमान से तमिलनाडु आया था। उसका दावा कि है उसके वोट से ही टीवीके कैंडिडेट 1 वोट के अंतर से जीता।

TVK उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति ने DMK के मौजूदा मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को हराकर बहुत बड़ी जीत हासिल की। ​​सेतुपति को 83,375 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी पेरियाकरुप्पन को 83,374 मत मिले। ऐसे में सेतुपति सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत गए। इस चुनावी नतीजे का दिलचस्प पहलू यह है कि एक वोटर ने TVK को वोट देने के लिए मस्कट से सफर तय किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि शायद उनके एक वोट ने विजय के प्रत्याशी को जीत दिलाई।

चर्चा में आया विजय का फैन

ओमान में काम करने वाले NRI मणिकंदन शिवनाथम तिरुपत्तूर में TVK की जबरदस्त जीत के हीरो बनकर उभरे हैं। मणिकंदन ने बताया कि उन्होंने खास तौर पर डेमोक्रेटिक प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए 3,000 km से अधिक का सफर तय किया। उनका कमिटमेंट पहली बार 16 अप्रैल को देखा गया, जब उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके कंफर्म किया कि उन्होंने ओमान से अपनी फ्लाइट सिर्फ एक ही मकसद से बुक की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें