Get App

Saiyaara OTT Release: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'सैयारा', जान लें डेट

Saiyaara OTT Release: अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू फिल्म 'सैय्यारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बनाए रखने के बाद अब दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 9:45 PM
Saiyaara OTT Release: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'सैयारा', जान लें डेट
'सैयारा' फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है

Saiyaara OTT Release: मोहित सूरी के डायेक्शन में बनी फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। 'सैयारा' फिल्म 18 जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म सिनेमाघरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म के रिलीज के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

'सैयारा' फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म का प्रदर्शन देख लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट 'छावा' की बराबरी कर सकती है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सैयारा' फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद अब 'सैयारा' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है। हालांकि इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि बाकी बॉलीवुड फिल्मों की तरह यह भी सिनेमाघरों में आने के लगभग दो महीने के अंदर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है।

फिल्म को मिली जबरदस्त ओपनिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें