Jolly LLB 3 OTT Release: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में धूम मचा चुकी है। अब ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है। सुभाष कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित यह कोर्टरूम ड्रामा 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसे समीक्षकों और दर्शकों दोनों से प्यार मिला है। हफ़्तों के इंतज़ार के बाद, नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक ऐसान करते हुए बता कि डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार उसने हासिल कर लिए हैं।
