Namastey London: जश्न 'नमस्ते लंदन' के 19 सालों का! आज भी फैंस के दिलों में ताजा है अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की यह जादुई कहानी! विपुल अमृतलाल शाह ने वाकई कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, और 'नमस्ते लंदन' उनमें से एक ऐसी फिल्म है जो उनके टैलेंट का जीता-जागता सबूत है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, दोनों के रूप में उन्होंने एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी पेश की जिसने न केवल अपनी खूबसूरत प्रेम कहानी से दिलों पर राज किया, बल्कि बड़े पर्दे पर भारतीय संस्कृति और संस्कारों की झलक भी दिखाई।
