Golmaal 5: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की इस आइकॉनिक सीरीज के नए पार्ट में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म गोलमाल के पुराने पार्ट्स से काफी अलग होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन एक दूसरे के सामने नजर आएंगे। हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फैंस दोनों को दुबारा एक साथ देखने के लिए काफी एक्साईटेड है।
