Get App

Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स? जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड 2018 में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म ने धीमी कमाई की, लेकिन बाद में ये कल्ट हिट बन गई और दर्शकों का खूब प्यार मिला। 2024 में री-रिलीज के दौरान भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब इसके सीक्वल की तैयारी चल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 10:32 PM
Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स? जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
मेकर्स फिल्म के सीक्वल में विलेन की कास्टिंग बड़ा बदलाव ला सकती है

सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों को काफी प्यार मिला था। ये फिल्म शुरुआत में धीमी रफ्तार से चली, लेकिन बाद में ये फिल्म एक कल्ट हिट बन गई। साल 2024 में फिल्म को दोबारा से री-रिलीज किया गया। री-रिलीज में इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दर्शकों ने इसकी अनोखी कहानी, लालच और पौराणिक तत्वों से जुड़ी डरावनी दुनिया को पसंद किया। वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं तुम्बाड 2 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। वहीं खबर है कि मेकर्स इस बार फिल्म की रहस्यमयी और डरावनी दुनिया को और बड़े स्तर पर पेश करना चाहते हैं।

कास्टिंग में होगा बड़ा बदलाव

बढ़ते इंतजार के बीच इंडस्ट्री में चर्चा है कि सीक्वल में विलेन की कास्टिंग बड़ा बदलाव ला सकती है। इस डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “तुम्बाड 2 की कहानी में एक मजबूत विलेन अहम भूमिका में है। टीम चाहती है कि सीक्वल को और प्रभावशाली नेगेटिव लीड के साथ और बेहतर बनाया जाए। नेगेटिव रोल के लिए अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे नामों पर बातचीत चल रही है। जटिल और अनपेक्षित किरदार निभाने की उनकी क्षमता उन्हें तुम्बाड की दुनिया के लिए उपयुक्त बनाती है।”

सूत्र ने आगे कहा, “मकसद ऐसे विलेन को लाने का है जो सिर्फ खतरनाक ही न हो, बल्कि उसके किरदार में कई परतें भी हों, ऐसा व्यक्ति जो तीव्रता और गहराई के मामले में सोहम के किरदार का बराबरी से सामना कर सके।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें