धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना ने अपने किरदार रहमान डकैत के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। FA9LA गाने पर उनके दमदार और स्टाइलिश डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस गाने पर बनी 5-6 रील्स वायरल हो रही थीं, जिन्हें लोग बार-बार देख रहे थे। फिल्म की सफलता ने अक्षय खन्ना को फिर से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बना दिया है। उनकी परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। धुरंधर की रिलीज के बाद ये सवाल उठने लगा कि अक्षय अब किस नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।
