Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने 'धुरंधर' की तारीफ की, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर को बताया 'आज के भारत की आवाज'

Alia Bhatt On Dhurandhar: बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अपनी राय साझा की है। आलिया ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे “आज के भारत की पसंद” बताया।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 8:32 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड के चहेते दोस्त आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी हमेशा फैंस को लुभाती रही है। 'गली बॉय' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से उनकी केमिस्ट्री सुपरहिट रही। लेकिन जब आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' रिलीज हुई तो आलिया की चुप्पी ने सबको चौंकाया। विक्की कौशल, ऋतिक रोशन, विवेक ओबेरॉय और संदीप रेड्डी वांगा जैसे सितारे तो तारीफ कर चुके थे, पर आलिया कहीं नजर नहीं आईं। अब आलिया ने इंतजार खत्म किया। अपनी प्रोडक्शन हाउस ईटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस से पोस्ट कर धुरंधर टीम को बधाई दी।

पोस्ट में लिखा, "यह आज के भारत की आवाज है। आज के भारत का चुनाव। इतिहास के एक अध्याय पर आधारित। और अब भारत के सिनेमा इतिहास का नंबर वन अध्याय। धुरंधर को चीयर्स। पूरी टीम को तीन चीयर्स। आपने सिर्फ लहरें नहीं उठाईं, थिएटर्स में हाई टाइड ला दिया। अगर पार्ट 1 ने सर्दी में धमाल मचाया, तो कल्पना करें पार्ट 2 स्प्रिंग में क्या लाएगा!" आलिया ने पोस्ट स्टोरी पर शेयर कर लिखा, 'मूवी मैजिक।' यह पोस्ट रणवीर के स्पाई थ्रिलर की सफलता पर सीधा निशाना है। फिल्म ने 1200 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिए हैं और हिंदी में 836 करोड़ कमा चुकी है।


फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली। एक ने कहा, "सिक्योर एक्ट्रेस आलिया, हैटर्स को जवाब!" दूसरा, "सच्ची तारीफ, नफरत नहीं रुकती।" लेकिन ट्रोल्स बोले, "बहुत देर कर दी, दिल मनाने में हफ्ते लगे।" आलिया का यह स्टैंड साफ करता है दोस्ती और सिनेमा से ऊपर कुछ नहीं। धुरंधर ने इतिहास के सच को जियोपॉलिटिकल ड्रामा में पिरोया। IC-814 हाईजैकिंग, संसद हमला, 26/11 सब कुछ एक साथ एक थाली पर परोसना आशृसान नहीं होगा। रणवीर का हाम्जा रोल, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना की स्टारकास्ट ने कमाल किया। जियो स्टूडियोज और B62 का प्रोजेक्ट 2025 का सबसे बड़ा हिंदी हिट रहा।

आलिया खुद संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हैं। रणवीर 'धुरंधर 2' की तैयारी में लगे हुए हैं जो 19 मार्च रिलीज को रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। गाने, डायलॉग्स और रणवीर का अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आलिया का मानना है कि यह फिल्म सिर्फ एक मसाला एंटरटेनर नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय सिनेमा किस तरह बदलते समाज और दर्शकों की सोच को अपनाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।