साउथ से लेकर बॉलीवुड और अब इंटरनेशनल लेवल तक, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता लगातार नए मुकाम छू रही है। उनकी फिल्मों का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विदेशी दर्शकों के बीच भी वो दिलों पर राज कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की जापान में रिलीज ने खासा ध्यान खींचा। फिल्म के जापान पहुंचते ही अल्लू अर्जुन भी अपने परिवार के साथ टोक्यो रवाना हुए, जहां उन्हें जबरदस्त फैन लव देखने को मिला। टोक्यो में एक जापानी फैन के साथ उनका एक भावुक और बेहद खास पल कैमरे में कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
