Get App

Mary Millben: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर रखी अपनी राय, पीएम मोदी के पैर छूकर ले चुकी हैं आशीर्वाद

Mary Millben: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन को भारत और भारत की संस्कृति काफी पसंद है। वह देश का राष्ट्रगान गाकर भारत के लोगों का पहले ही दिल जीत चुकी हैं। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर से भारत-अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 4:14 PM
Mary Millben:  अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर रखी अपनी राय,  पीएम मोदी के पैर छूकर ले चुकी हैं आशीर्वाद
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद पर जताई चिंता

Mary Millben: कभी पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेना.....तो कभी भारत का राष्ट्रगान जन मन गण गाकर लोगों को आजादी की बधाई देना। जी हां, अमेरिका सिंगर मैरी मिलबेन हर बार किसी न किसी तरीके से भारत के प्रति अपने प्यार का इजहार करती हैं। इन दिनों भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ के लेकर लगातार तनाव बढ़ रहा है। इस बीच एक फिर से लोगों की चिंता जताते हुए सिंगर ने खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

अमेरिकी सिंगर मिलबेन ने चिंता जताते हुए कहा कि टैरिफ पर बढ़ता विवाद अमेरिका और भारत में अनगिनत छोटे व्यवसायों को तेजी से नुकसान पहुँचा रहा है। उन्होंने ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे को सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि आपकी विरासत और हमारे देशों की भलाई इसके अंतिम निर्णय पर निर्भर करती है।

यह बात सिंगर ने मंगलवार को ट्रंप की उस चेतावनी के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के कारण, वह अगले 24 घंटों में भारत से आयात पर लगने वाले टैरिफ को वर्तमान 25 प्रतिशत की दर से और ज्यादा बढ़ा देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ये धमकी ऐसे समय पर दी है, जब वाशिंगटन अरबों डॉलर मूल्य की रूसी ऊर्जा और वस्तुओं का आयात कर रहा है, जिनमें संवर्धित यूरेनियम भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें