Get App

Anupama Spoiler: अनुपमा करेगी गोवा में नई शुरुआत, सचिन त्यागी बने अनुपमा की जिंदगी का नया किरदार

Anupama Spoiler: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने वाला मोड़ देने जा रहा है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में एक साल का लीप आ चुका है और अनुपमा अब गोवा में नई जिंदगी शुरू कर रही है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 2:43 PM
Anupama Spoiler: अनुपमा करेगी गोवा में नई शुरुआत, सचिन त्यागी बने अनुपमा की जिंदगी का नया किरदार

स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर सुर्खियों में है। रुपाली गांगुली की इस फेमिली ड्रामा में अब एक साल का लीप आने वाला है, जिसके साथ ही टीवी स्टार सचिन त्यागी की धांसू एंट्री हो रही है। नया प्रोमो रिलीज होते ही वायरल हो गया, जिसमें समुद्र किनारे सचिन को दिखाया गया है। यह नया चेहरा अनुपमा की जिंदगी में बड़े बदलाव लाने वाला है।

प्रोमो में लिखा है, 'एक अलग सी हवा में शुरू होने वाली है नई पहचान... मिलिए एक नए चेहरे से।' सचिन त्यागी, जो पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मिस्टर गोयंका के रोल से घर-घर फेमस हुए, अब गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर अनुपमा से टकराएंगे। दर्शकों में कयास लग रहे हैं कि वे अनुपमा के नए लव इंटरेस्ट होंगे या कोई नेगेटिव कैरेक्टर। मॉक शूट के बाद चैनल ने उन्हें फाइनल कर लिया है, हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है। लीप के बाद शो की कहानी गोवा शिफ्ट हो जाएगी, जहां अनुपमा का नया सफर शुरू होगा।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

सचिन पहले भी 'अनुपमा' में गोयनका के रूप में नजर आ चुके थे, जब 5 साल का लीप आया था। फ्लाइट में अनुपमा से उनकी मुलाकात यादगार रही। 'स्वरागिनी' और 'वो तो है अलबेला' जैसे शोज से उनका जलवा बरकरार है। रुपाली गांगुली का किरदार हमेशा सशक्त महिलाओं को प्रेरित करता रहा है। लीप से परिवारिक ड्रामा, रिश्तों की उलझनें और नई शुरुआत का मसाला जुड़ेगा। मेकर्स ने मंगलवार से एंट्री की पुष्टि कर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें