Get App

आज का मौसम 7 मई: यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, बवंडर वाली आंधी भी आएगी

10 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में 10 से 12 मई के बीच भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार (झोंकों में 60 किमी/घंटा) से तेज आंधी और बारिश का नया दौर शुरू होगा

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 8:17 AM
आज का मौसम 7 मई: यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, बवंडर वाली आंधी भी आएगी
आज 7 मई को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 7 मई को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न राज्यों में बने चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulations) के चलते आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम की गतिविधियां तेज हैं। आज विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बवंडर जैसी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

7 मई: राज्यों के अनुसार मौसम का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत (UP, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा)

  • उत्तर प्रदेश: आज पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें