Get App

Madalsa Sharma: 'अनुपमा' की काव्य जब कास्टिंग काउच का हुईं थी शिकार, फिल्ममेकर ने उनसे कमरे में बिकिनी पहनने की कर डाली थी फरमाइश

Madalsa Sharma: साउथ में अच्छी खासी शुरुआत के बाद 'अनुपमा' की काव्य ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। ऐसा क्यों हुआ? इसके पीछे क्या वजह थी मदालसा शर्मा ने खुलकर बताई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 01, 2026 पर 9:32 AM
Madalsa Sharma: 'अनुपमा' की काव्य जब कास्टिंग काउच का हुईं थी शिकार, फिल्ममेकर ने उनसे कमरे में बिकिनी पहनने की कर डाली थी फरमाइश
मदालसा शर्मा टीवी शो 'अनुपमा' में काव्या के किरदार में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने टीवी शो के जरिए घर-घर पहचान बनाई है।

Madalsa Sharma: एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने मुंबई में 'कास्टिंग काउच' की एक चौंकाने वाली घटना के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने 'द मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट के साथ बातचीत में बताया कि एक डायरेक्टर ने उन्हें एक फिल्म के सिलसिले में मीटिंग के लिए बुलाया और उनसे अपने सामने बिकिनी पहनने को कहा था। मदालसा ने इस स्थिति को तुरंत संभाला और अपनी बात पर डटी रहीं।

बातचीत के दौरान, मदालसा ने बताया कि जब एक डायरेक्टर ने उनके सामने एक चौंकाने वाली मांग रखी, तो क्या हुआ। उन्होंने कहा, “एक बहुत ही जाने-माने फिल्ममेकर ने मुझे एक मीटिंग के लिए बुलाया था। उस समय मैं करीब 19 साल की थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि वह एक ऐसी लड़की की तलाश में हैं, जो बिकनी पहनने में सहज हो।

मैंने मन ही मन सोचा कि सच कहूं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है... इसलिए मैंने ठीक है कह दिया, लेकिन फिर मैं कहानी समझना चाहती थी। यह देखना चाहती थी कि क्या कहानी में इसकी ज़रूरत है या यह कोई अलग ही एंगल है? हालांकि मैं 19 साल की थी, लेकिन मैं समझदार थी।”

इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि आगे क्या हुआ। उन्होंने आगे कहा, “डायरेक्टर ने कहा कि वह देखना चाहते हैं कि क्या मैं बिकनी पहन सकती हूं। ‘मैं तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज देखना चाहता हूं। क्या मैं कैमरे के सामने इसे पहनने में सहज रहूंगी। मैंने कहा, ‘माफ़ कीजिए, मैं पेशे से एक एक्ट्रेस हूं और अगर बिकनी सीन की ज़रूरत है, या चाहे साड़ी हो या लहंगा, जो भी हो, मैं कैमरे के सामने उसे पहनने के लिए तैयार हूं, और मैं सहज रहूंगी क्योंकि यह मेरे काम का हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें