Arijit Singh Concert Fees: देश एक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गायकों में से एक अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बॉलीवुड के सबसे इमोशनल सिंगर ने कथित तौर पर दो घंटे के लाइव परफॉर्मेंस के लिए ₹14 करोड़ की चौंका देने वाली फीस ली है। यह खुलासा हाल ही में सिंगर राहुल वैद्य ने एक इंटरव्यू में किया। राहुल ने बताया कि, 'अरिजीत सिंह स्टेज पर सिर्फ 2 घंटे परफॉर्म करने के लिए ₹14 करोड़ लेते हैं।' उन्होंने अरिजीत सिंह की सिंगिंग स्टाइल और उनके जमीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ भी की।
यह भारी-भरकम फीस अरिजीत को न केवल भारत के टॉप गायकों में बल्कि वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक पेमेंट पाने वाले कलाकारों में से एक बनाती है। अरिजीत सिंह की फीस ही नहीं उसकी सादगी भी उन्हें सबसे अलग बनाती है। वह इतनी बड़ी सफलता को एक भी उनकी लाइफस्टाइल बेहद सिंपल और लो-प्रोफाइल हैं।
अरिजीत सिंह अक्सर बड़े-बड़े मंचों, कार्यक्रमों से दूर ही रहते है। वो ज्यादातर समय अपने घर पर ही बिताते है। उनकी कुल संपत्ति करीब ₹414 करोड़ है, और उनके पास नवी मुंबई में ₹8 करोड़ का एक घर भी है। इसके अलावा उनके पास ₹3.4 करोड़ से अधिक की लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें एक रेंज रोवर और एक मर्सिडीज भी शामिल है। वह कोका-कोला और सैमसंग जैसे वैश्विक ब्रांडों का एड भी करते हैं।
लंदन में करने जा रहे ऐतिहासिक कॉन्सर्ट
5 सितंबर 2025 को अरिजीत सिंह लंदन के प्रतिष्ठित टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम (Tottenham Hotspur Stadium) में परफॉर्मेंस करने वाले पहले भारतीय गायक बनेंगे। यह इस साल उनका यूरोप का एकमात्र कॉन्सर्ट भी होगा। अपने इस परफॉर्मेंस के साथ वो एक और मील का पत्थर स्थापित कर देंगे। बता दें कि यूके में उनका पिछला कार्यक्रम साल 2024 में ओ2 एरिना में जबरदस्त रहा था। उनके चाहने वालों को एक स्पेशल सरप्राइज तब मिला जब एड शीरन ने अरिजीत के साथ एक जबरदस्त कोलैब परफॉर्मेंस दिया। इस परफॉर्मेंस ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं थी और उसके क्लिप खूब वायरल हुए थे।
अरिजीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। वह हाल ही में Spotify पर 140 मिलियन फॉलोअर्स को पार करते हुए सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले कलाकार बन गए हैं। जो बात उन्हें बाकी गायकों से अलग करती है, वह यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि बिना अंग्रेजी में गाए हासिल की है। उन्होंने टेलर स्विफ्ट, एड शीरन और एरियाना ग्रांडे जैसे चार्ट-टॉपर्स को पीछे छोड़ दिया है।