Get App

Bhushan Kumar: क्या अरिजीत सिंह को 'बॉर्डर 2' का गाना गाने के लिए किया गया था मजबूर? निर्माता भूषण कुमार ने दी सफाई

Bhushan Kumar: निर्माता भूषण कुमार ने उन अफवाहों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा है कि अरिजीत सिंह को बॉर्डर 2 के लिए गाना गाने के लिए मजबूर किया गया था। जानें क्या कुछ बोले निर्माता...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 10:47 AM
Bhushan Kumar: क्या अरिजीत सिंह को 'बॉर्डर 2' का गाना गाने के लिए किया गया था मजबूर? निर्माता भूषण कुमार ने दी सफाई
क्या अरिजीत सिंह को 'बॉर्डर 2' का गाना गाने के लिए किया गया था मजबूर?

Bhushan Kumar: अरिजीत सिंह ने मंगलवार, 27 जनवरी को प्लैक बैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान करके पूरे देश को चौंका दिया। उनके संन्यास के बाद कई तरह की अटकलें सुर्खियों में आईं, जिनमें से एक अफवाह यह भी थी कि उन्हें हालिया देशभक्ति गीत गाने के लिए मजबूर किया गया था। जैसे ही यह चर्चा सोशल मीडिया पर फैली, नेटिज़न्स ने तुरंत ध्यान दिलाया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म बॉर्डर के मशहूर गीत 'संदेशे आते हैं' का रीमेक गाया था, जिसका इस्तेमाल वरुण धवन और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में किया गया था।

लेकिन ये खबरें कितनी सच हैं? इस पर अभी तक सिंगर का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन निर्माता भूषण कुमार के अनुसार, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। भूषण कुमार ने एचटी सिटी से इस बारे में बात की। निर्माता ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, "कृपया अरिजीत से फोन करके पूछें, यह सब बकवास है।"

बता दें कि अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, अरिजीत बड़े लेबल के कामकाज के तरीके से बेहद परेशान थे, खासकर पॉपुलर संगीत लेबल मालिक से, जो क्रिएटविटी में काफी इंटरफेयर करते हैं और बिजनेस टाइप फैसलों के लिए जाने जाते हैं। अफवाहों के मुताबिक, आखिरी झटका हाल ही में जबरन बनाए गए एक देशभक्ति गीत के रीमेक से लगा, जिससे अरिजीत क्रिएटिव रूप से सहमत नहीं थे, लेकिन फिर भी उनसे इसमें मुख्य भूमिका निभाने की उम्मीद की गई थी।

अरिजीत ने 27 जनवरी को यह ऐलान किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, “हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक लिसिनर के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्ले बैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें